फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल, अन्य देशों में करें कृषि बीजों का निर्यात : डीएम

Wed, 30 Apr 2025 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने तराई बीज एवं विकास निगम (टीडीसी) की आय बढ़ाने के लिए नेपाल और अन्य देशों में कृषि बीजों का निर्यात करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नए उत्पादों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कृषि विश्वविद्यालयों और संस्थानों से सहयोग लेने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने कैंप कार्यालय में मंगलवार को टीडीसी के पुनरुत्थान के संबंद में मैकेंजी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि विपणन विभाग बीजों की मांग का सही आकलन पहले कर ले।
फसल प्रजातियों के विविधीकरण पर जोर दिया जाए। कहा कि गेहूं, धान जैसी प्रमुख फसलों का विपणन यूपी, पंजाब और हरियाणा में बढ़ाया जाए। टीडीसी में किए जा रहे सुधारों और भविष्य में निगम को मजबूत करने के लिए विकल्प तलाशने पर चर्चा की गई। मैकेंजी प्रतिनिधि रचित राणा ने भविष्य की योजना पर प्रस्तुतिकरण दिया। वहां सीडीओ मनीष कुमार, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, टीडीसी के महाप्रबंधक अभय सक्सेना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें