फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिना आईडी के कक्ष निरीक्षकों को भी नहीं मिलेगा प्रवेश

Thu, 19 Feb 2026 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट सभागार में एडीएम कौस्तुभ मिश्रा की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बैठक हुई। एडीएम ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिक जोर दिया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों के भी बिना आईडी के प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए सात ब्लॉकों में 14 सेक्टर मेजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं जिले में 21 फरवरी से आयोजित होंगी। इनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 39,924 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं को पारदर्शी व नकल विहीन संपन्न कराने को लेकर सीईओ कार्यालय को जिले का मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहीं से जिलें के 110 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। बुधवार को बैठक में एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार व कक्ष में प्रवेश करने सें पूर्व परीक्षार्थियों की डबल लेयर चेकिंग के भी आदेश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि जिस परीक्षा केंद्र पर बालिकाएं परीक्षा देंगी वहां महिला कक्ष निरीक्षक ही बालिकाओं की तलाशी लेंगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल व विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने को भी कहा। कहा कि जिले में 36 संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इस मौके पर सीईओ केएस रावत, डीईओ हरेंद्र मिश्रा सहित खंड शिक्षा अधिकारी व सभी केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

धारा 163 होगी लागू
सीईओ केएस रावत ने बताया कि प्रश्नपत्र खोलने से पहले लिफाफे पर तारीख और विषय जांच लें तभी उसे खोलें। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक या परीक्षार्थी की ओर से मोबाइल फोन या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों की 100 गज की परिधि में धारा 163 प्रभावी रूप से लागू होगी। संवाद
प्रभारी ले गए प्रश्नपत्रों के बंडल
रुद्रपुर। कलक्ट्रेट सभागार में बोर्ड की बैठक संपन्न होने के बाद सभी केंद्र प्रभारियों को जिला स्तरीय स्ट्रॉंग रूम बनाए गए जनता इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्रों के बंडल वितरित किए गए। यहां सभी केंद्र प्रभारियों ने पंक्तिबद्ध होकर बंडल लिए व पुलिस सुरक्षा में अपने केंद्रों तक बंडल सुरक्षित ले गए। संवाद
विज्ञापन


फोटो 07पी-जनता इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्रों के बंडल अपने परीक्षा केंद्रों तक ले जाते केंद्र प्रभारी। संवाद
फोटो 07पी-जनता इंटर कॉलेज से प्रश्नपत्रों के बंडल अपने परीक्षा केंद्रों तक ले जाते केंद्र प्रभारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें