फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

Thu, 19 Feb 2026 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बुधवार को यहां एक रेस्टोरेंट में आयोजित समारोह में मास्टर्स एथलेटिक्स के राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजक बलदेव छाबड़ा ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग व सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पदक विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भावना गढ़िया, महेंद्र पटेल, हरिमोहन आर्य, प्रेम सिंह देवपा, अशोक चावला, नवीन कुमार, अजय अग्रवाल सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में त्रिलोक सिंह नेगी, राजेंद्र कालरा, गिरधर सिंह, योगेश चौहान, संजय ठुकराल, रघुराज सिंह रावत, ललित सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें