फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट से हटाया जाएगा अतिक्रमण

Thu, 06 Jul 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
विज्ञापन
दीप्ति वैश्य मुख्य नगर अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत चिन्हित की गई ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। अब डीएम से पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी की मांग की गई है। हालांकि ग्रीन बेल्ट में जिन व्यापारियों ने अतिक्रमण किया है उनमें कुछ व्यापारी हाइकोर्ट से स्टे ले आए हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण जगहों पर अभी भी कई व्यापारियों ने अपने सीमांकन क्षेत्र से बाहर अतिक्रमण किया हुआ है। उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि शहर के काशीपुर बाइपास रोड, मुख्य  बाजार और गांधीपार्क क्षेत्र के आसपास सहित हाइवे किनारे तक लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। इसे हटाने के लिए यूं तो पुलिस और जिला प्रशासन ने भी शुरूआती दौर में काफी सक्रियता दिखाई और मौका मुआयना भी किया गया, लेकिन धीरे-धीरे यह मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया। कार्यभार संभालने के कुछ दिन बाद ही डीएम ने भी शहर की दशा को सुधारने का मन बनाया और अतिक्रमण वाले स्थानों को चिन्हित भी किया।

इसमें ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने निशान भी लगाए। इस दौरान कुछ व्यापारी नेताओं ने इसका विरोध भी किया और कुछ व्यापारी हाइकोर्ट से स्टे ले आए। इसके बाद यह मामला फिर रुक गया। अब फिर से नगर निगम ने शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


इसमें बुधवार को मुख्य नगर अधिकारी दीप्ति वैश्य ने डीएम को पत्र लिखा है। जिसमें स्थानीय पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी की मांग की है। पत्र मेें हवाला दिया गया है कि शहर के  तमाम महत्वपूर्ण जगहों पर अतिक्रमण किया हुआ है और अतिक्रमण को ध्वस्त करने में व्यापारियों के साथ ही लोगों का विरोध भी सामने आता है इसलिए अतिक्रमण ध्वस्तीकरण के समय पूरी मात्रा में फोस की जरूरत पड़ती है। 

शहर के काशीपुर बाइपास और मुख्य बाजार क्षेत्र में कई जगह अतिक्रमण किया गया है। इससे जाम की स्थिति के साथ ही लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। अतिक्रमण की जगहों पर नगर निगम ने पहले निशान भी लगाए, लेकिन कुछ लोग हाईकोर्ट से स्टे लेकर आ गए हैं, परंतु अभी कई जगहों पर भारी मात्रों में अतिक्रमण किया गया है। ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में भी कई जगह अतिक्रमण होने के कारण अब इसे ध्वस्त करने की कार्रवाई नगर निगम को करनी है, इसके लिए डीएम साहब से स्थानीय पुलिस के अलावा एक प्लाटून पीएसी की मांग की है। जैसे ही फोर्स मिल जाएगी अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू कर देंगे। 
- दीप्ति वैश्य, मुख्य नगर अधिकारी, नगर निगम रुद्रपुर।

15 से अधिक ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने की तैयारी
रुद्रपुर। 15 से अधिक ठेकेदारों पर नगर निगम प्रशासन ब्लैक लिस्टेड की कार्रवाई करने जा रहा है। वे वह ठेकेदार हैं जिन्होंने टेंडर के बावजूद विकास कार्य शुरू नहीं किया है। ऐसे में सरकार की योजना और शहर के विकास की प्रक्रिया प्रभावित होने के चलते नगर निगम प्रशासन ने उन ठेकेदारों की सूची तैयार कर ली है, जिन्होंने टेंडर होने के बाद भी अपने निर्माण कार्य शुरू नहीं किए हैं। नगर निगम की मुख्य नगर अधिकारी दीप्ति वैश्य ने बताया कि जिन ठेकेदारों ने टेंडर होने के बाद काम शुरू नहीं किया है उनकी सूची तैयार की जा रही है। उन्हें नोटिस की प्रक्रिया के साथ ही ब्लैक लिस्टेड किए जानेक्ी तैयारी चल रही है। 

बंदर पकड़ने के लिए मथुरा से आएगी टीम
रुद्रपुर। शहर में पिछले छह माह से एकाएक बंदरों का उत्पात बढ़ गया है। व्यापारी और आमजन बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। बंदरों को पकड़ने के लिए एक टीम मथुरा से बुलाई गई है। नगर निगम इसी माह बंदरों को पकड़वा कर उन्हें बाहर जंगलों में छुड़वाएगा। मुख्य नगर अधिकारी दीप्ति वैश्य ने बताया मथुरा की टीम को बंदर पकड़ने का जिम्मा दिया गया है। करीब 20 हजार रुपये के खर्च पर टीम इसी माह यहां शहर में घूम रहे बंदरों को पकड़ने के साथ ही उन्हें जंगल तक छोड़ेगी। इससे शहर के व्यापारियों और लोगों को बंदरों के उत्पात से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें