फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमणकारियों से कराया मुक्त

विज्ञापन
नानकमत्ता के जौलासाल वन क्षेत्र में नाले का खुदान कराते वन अधिकारी। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। वन विभाग की टीम ने अतिक्रमणकारियों की ओर से वन विभाग की आरक्षित भूमि पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराया। वन भूमि पर जेसीबी से नाला खोदकर सीमांकन भी किया जा रहा है। वन अधिकारियों ने अतिक्रमणमुक्त भूमि पर वृक्षारोपण के लिए उच्चाधिकारियों प्रस्ताव भेजा।
विज्ञापन

शनिवार को जौलासाल वन क्षेत्र के रेंजर विजय भट्ट ने वन विभाग की टीम के साथ नानकसागर पार ग्राम ज्ञानपुर गौढ़ी क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने अतिक्रमणकारियों की ओर से पूर्वी जौलासाल के दक्षिणी बीट के कक्ष संख्या 20 में 25 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण कर खेती की की जा रही थी। रेंजर भट्ट ने बताया कि अवमुक्त वन भूमि पर वृक्षारोपण का प्रस्ताव उच्चाधिकारी को भेजा गया है। टीम में डिप्टी रेंजर कृष्ण सिंह मेहर, सुखदेव मुनि, धीरेंद्र पंत, रघुवर सिंह मनौला, केसर सिंह धोनी, चंदन सिंह खाती, राजन सिंह, विष्णुदेव सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें