फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पर बने भवन पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
काशीपुर में तालाब पर बने भवन को ध्वस्त करता बुलडोजर। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। गांव ढकिया गुलाबो और बांसखेड़ा कला में रविवार को प्रशासन ने अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की। इस दौरान चार अवैध निर्माण तोड़ दिए गए। तालाब पर बने एक घर को भी प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बीते दिनों 100 से ज्यादा ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं जिन्होंने तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कर लिया है। एसडीएम अभय प्रताप सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों ने खाद के गड्ढों पर अतिक्रमण कर लिया है। रविवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पूनम पंत के निर्देशन में प्रशासन की एक टीम ढकिया गुलाबो और बांसखेड़ा कला में पहुंची। टीम ने तालाब पर बनाए गए एक भवन को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। तीन अन्य निर्माणाधीन भवनों को भी तोड़ दिया गया। एक कॉलोनी की बाउंड्री को भी धराशायी किया गया।
एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि नोटिस जारी कर अतिक्रमणकारियों से कहा गया कि वह खुद ही अपना अतिक्रमण हटा लें अन्यथा प्रशासन अपने स्तर से अतिक्रमण हटवाएगा। ऐसे में अतिक्रमण हटाने पर आने वाला खर्च भी संबंधित व्यक्ति से वसूल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चेतावनी का असर होता दिखाई दे रहा है। कई लोग खुद ही अपना अतिक्रमण हटा रहे हैं। स्वयं अतिक्रमण न हटाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोमवार से नगर की मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें