फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा किच्छा

Thu, 14 Aug 2025 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
किच्छा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में झांकियों को लोगों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरा नगर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण से गुंजायमान रहा। लोगों ने आतिशाबाजी कर खुशी का इजहार किया। बुधवार शाम को पुरानी मंडी स्थित श्रीराम लीला मंच से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। सबसे आगे ध्वज पताका लेकर पं. अनिल शर्मा चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा का जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह प्रसाद बांटा गया। यात्रा में फिफ्थ सेटेनरी स्कूल के बच्चों की झांकियों को लोगों ने सराहा। एटा से विशेष रूप से आईं झाकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। दीनदयाल चौक पर विधायक बेहड़ ने यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर सुदर्शन ठुकराल, ब्रज भूषण बंसल, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोल्डी गौराया, विक्की अरोरा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी आदि मौजूद रहे।
गुरुद्वारा सिंह सभा से पहुंची टीम
शोभायात्रा में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पुरानी मंडी के प्रधान देवेंद्र सिंह मंड के नेतृत्व में एक टीम सेवादार के रूप में लगी रही। टीम में करमजीत सिंह रंधावा, दलजीत सिंह बग्गा, जगरूप सिंह गोल्डी, गुरजस सिंह, कुलदीप बग्गा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें