फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों के झुंड ने आधा घंटा रोकी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
रुद्रपुर टांडा जंगल में हाईवे के किनारे खड़ा हाथियों का झुंड। संवाद - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर सोमवार की सुबह तड़के हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर आ गया। हाथियों के सड़क पर आने से आधा घंटा तक वाहनों की रफ्तार थम गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने से पहले हाथी सड़क पर कर जंगल में चले गए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह साढ़े पांच बजे रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर टांडा जंगल के पास अचानक हाथियों का झुंड आ गया। झुंड में बच्चे भी थे।
हाथी आधा घंटा तक सड़क के बीच खड़े रहे। वाहन चालक ने इसकी जानकारी टांडा रेंज में दी। वन कर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वे सड़क से जा चुके थे। रेंजर अजय लिंगवाल ने लोगों से सड़क पर चलते समय वन्यजीवों की सुरक्षा का ख्याल रखने व वन्यजीव बहुल क्षेत्र में वाहनों की गति कम करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें