फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाथी ने आबादी क्षेत्र में मचाया तांडव, लोगों ने भागकर बचाई जान

Fri, 21 Aug 2026 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। आबादी क्षेत्र में घुसे एक हाथी ने तीन झोपड़ियों सहित चार मकान, पोल्ट्री फार्म को तहस-नहस कर दिया। जंगली हाथी को देखकर झोपड़ी में रहने वाले लोगों में भगदड़ मच गई और उन्होंने भागकर जान बचाई। हाथी ने एक बीघा धान की फसल को भी चौपट कर दिया। सूचना पर बरहैनी रेंज की टीम ने मौके पर जाकर पड़ताल की। हाथी के आबादी क्षेत्र में आने से ग्रामीणों में दहशत बनी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह गांव बरहैनी क्षेत्र में एक हाथी घुस आया। उसे देख लोगों की चीख पुकार मच गई। हाथी ने राजू, दयाल और बलवीर सिंह की झोपड़ियों को तहस-नहस कर तोड़ दिया। इसके अलावा हाथी ने गांव हरसान धूरिया निवासी अनीता के घर में घुसकर दीवार, हैंड पंप, आंगन में पड़ी चारपाई को क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही ललित जोशी के पोल्ट्री फार्म का दरवाजा भी तोड़ दिया। उत्पात मचाने के बाद हाथी जंगल की तरफ चला गया। सूचना पर ग्राम प्रधान के पति अशोक पंत, पूरन सिंह बिष्ट आदि ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जंगलात से रात्रि गश्त बढ़ाने और जंगल सीमा पर चमकीली तारबाड़ करने की मांग की है। बरहैनी रेंज के बीट अधिकारी सागर पाल ने टीम के साथ मौके पर जाकर जांच-पड़ताल कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है।

कोट
बरहैनी क्षेत्र के अंतर्गत हाथी ने आबादी में घुसकर नुकसान पहुंचाने की जानकारी मिली है। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर वीडियोग्राफी की है। वन विभाग की टीम को क्षेत्र में निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ितों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीसी जोशी, वन क्षेत्राधिकारी बरहैनी रेंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें