फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आठ घंटे बिजली रही गुल, लोगों ने एसडीओ के घेरा

Sat, 23 May 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर। भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति ठप होने से सकैनिया रोड और आवास विकास कॉलोनी की 20 हजार से अधिक की आबादी परेशान रही। आठ घंटे आपूर्ति बाधित रहने से लोगों में आक्रोश रहा। नाराज वार्डवासी और जनप्रतिनिधि पावर हाउस पहुंच गए और एसडीओ का घेराव कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह छह बजे से ही सकैनिया पोषक और आवास विकास क्षेत्र में बिजली गुल थी। दोपहर दो बजे पालिका अध्यक्ष मनोज गुंबर, सभासद परमजीत सिंह पम्मा, रमन छाबड़ा, मुकेश चावला और सचिन गुप्ता वार्डवासियों के साथ पावर हाउस जा धमके। उन्होंने एसडीओ प्रकाश चंद शाह से कटौती पर नाराजगी जताई। वहां आए कांग्रेस नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा ने भी अधिकारियों पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया।

एसडीओ प्रकाश चंद शाह ने बताया कि पावर हाउस में नई मशीनें लगाई गई हैं जिनमें तकनीकी खामी आने से आपूर्ति बाधित हुई है। सूचना पर भाजपा प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने उच्चाधिकारियों से वार्ता की। ऊर्जा निगम के एसई मुनीश चंद्रा, अधिशासी अभियंता केके पंत, उमाशंकर चतुर्वेदी और एई मीटर कृतिका पाल ने तकनीकी टीम के साथ मशीनों का निरीक्षण किया। अपराह्न चार बजे मशीन में आई खामी को दूर किया जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई। वहां जेई मेहताब अली, सुभाष आर्य, जीसी पाठक, हरजीत सिंह, फरमान अली सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें