फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गढ़वाल की नदियों में सिल्ट आने से कुमाऊं में बत्ती गुल

Tue, 22 Jul 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर/रुद्रपुर। गढ़वाल की नदियों में सिल्ट आने से कुमाऊं के मैदानी इलाकों में सोमवार शाम बत्ती गुल हो गई। करीब शाम छह बजे से अलग-अलग इलाकों में हुआ पाॅवर कट रात नौ बजे के आसपास बहाल होने लगा था। हालांकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत में आपूर्ति सुचारू रही।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि गढ़वाल में पानी के साथ सिल्ट आने पर ऊर्जा जनरेशन ठप हो गया है। कुमाऊं में यूपीसीएल की आपूर्ति गढ़वाल की जलविद्युत परियोजनाओं से होती है। इसके बाद पिटकुल के माध्यम से यूपीसीएल विद्युत वितरण करता है। सोमवार की शाम को पानी में अचानक सिल्ट आ गई। इससे इससे ऊर्जा जेनरेशन सिस्टम ठप हो गया। सूचना पाकर विभागीय अधिकारी कर्मचारी इसके मरम्मत एवं सफाई कार्य में जुटे हुए हैं। कंट्रोल रूम से जानकारी प्राप्त हुई है। देर रात करीब 11 बजे तक आपूर्ति सुचारु होने की संभावना जताई जा रही है। इधर, रुद्रपुर में ऊर्जा निगम के एसई शेखर चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में शाम सात बजे पॉवर कट हुआ था। करीब साढ़े नौ बजे के आसपास आपूर्ति सुचारू हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें