काशीपुर। प्रथम चरण के चुनाव की तिथि नजदीक आते ही परिवहन विभाग चुनाव अधिकारी-कर्मियों के लिए वाहनों की व्यवस्था करने में जुट गया है। 24 जुलाई को प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है।
इसके लिए पोलिंग पार्टियां, सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण चल रहा है। इन अधिकारियों के लिए वाहन जुटाने को परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन विमल पांडे ने बताया कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए 50 छोटी गाड़ियां और पोलिंग पार्टियों के लिए करीब 50 बसों की व्यवस्था कर दी गई है।