फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विद्युत और पेयजल विभाग के अधिकारी लोक अदालत में रहे नदारद

Sun, 14 Dec 2025 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में पेयजल और विद्युत विभाग के अधिकारी नदारद रहे। इस कारण संबंधित विभाग की शिकायतों के निस्तारण के लिए पहुंचने वाले लोग इधर-उधर भटकते रहे। उन्हें अपनी समस्या का समाधान नहीं मिला।
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय काशीपुर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक, फाइनेंस, वाहन चालान, चेक बाउंस आदि समस्याओं के निस्तारण के लिए काउंटर लगाए गए थे।
इस दौरान विद्युत और पेयजल विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचे जबकि सर्वाधिक शिकायतें बिजली और पानी संबंधित आई थीं। स्मार्ट मीटर और पानी के कनेक्शन की समस्याओं के निस्तारण के लिए लोग भटकते रहे।
विज्ञापन

वहीं, कटोराताल चौकी निवासी उमा ने बताया कि उन्हें काफी समय से नया मीटर लगवाना है। पुराने मीटर के कारण उन्हें बिना रीडिंग के ही बिल भेजा जा रहा है।
इसके लिए वह नया मीटर लगाने के लिए शिकायत कर चुकी हैं, उन्हें विभाग की ओर से 30 दिन में लगाने की बात कही गई है। लोक अदालत में वह शिकायत लेकर पहुंची लेकिन कोई अधिकारी उन्हें नहीं मिला। इसके अलावा चेक बाउंस, बैंक, एमवी एक्ट के चालान, लोन और बीमा संबंधी शिकायतें अधिक रहीं। ब्यूरो

लोक अदालत में 70 मामलों का निस्तारण

जसपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में 70 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान 2.53 करोड़ रुपये के ऋण और अर्थदंड की वसूली की गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट जहां आरा अंसारी की अध्यक्षता में कोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत में शनिवार को अधिवक्ताओं ने घरेलू हिंसा, एमवी एक्ट के चालान व चेक बाउंस के 70 वादों का निस्तारण किया। इस दौरान 2,0384,500 रुपये प्रतिकर और 1,45,500 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। इस मौके पर सुंदरपाल सिंह, सलीम अहमद, मोहम्मद अजहरूद्दीन, दिग्विजय, जुल्फिकार आदि अधिवक्ता मौजूद थे। संवाद

लोक अदालत में 32 केसों का हुआ निस्तारण

बाजपुर। न्यायिक मजिस्ट्रेट सुमन भंडारी ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में 32 केसों का निस्तारण किया। इस दौरान एनआई एक्ट के 16 केसों में 22 लाख और 10 बैंक लोन सेटलमेंट के तहत 32 लाख रुपये वसूल किए गए हैं। इसके अलावा पांच मुकदमे फौजदारी और एक घरेलू हिंसा का निस्तारण किया है। वहां अधिवक्ता नसीम अख्तर, विजय गर्ग, सूरज शर्मा, जाकिर हुसैन, मनोज कुमार, ओम चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें