जसपुर। मुस्लिम छीपी वेलफेयर सोसाइटी के सदर (अध्यक्ष) के लिए रविवार को मतदान होगा। देर शाम मतगणना के बाद ही परिणाम घोषित किए जाएंगे। चार लोगों ने बिरादरी के मुखिया के लिए दावेदारी की है।
मुख्य चुनाव अधिकारी मोहम्मद इस्लाम हुसैन एवं अतीकुर्रहमान रहबर ने बताया कि रविवार की सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मोहल्ला चौहान के मदरसा अख्तर-उल-उलूम में चुनाव संपन्न कराया जाएगा। पूर्व सदर हाजी अनीस अहमद, मोहम्मद असगर, मोहम्मद नाजिम एवं नफीस अहमद चुनाव मैदान में हैं। चुनाव के लिए 8, 9 एवं 10 सेक्टर के मतदाता ही अपने मतों का प्रयोग कर सकेेंगे। इन तीन सेक्टरों के 773 मतदाता रविवार को बिरादरी का मुखिया चुनेंगे।