फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा के टीडीसी मैदान के सौंदर्यीकरण की मांग

Sun, 18 May 2025 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। भाजपा के नगर मंडल महामंत्री भुवन चंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर टीडीसी मैदान के सौंदर्यीकरण और खटीमा-टनकपुर मार्ग स्थित पुलिया के चौड़ीकरण की मांग की। उन्होंने कहा कि खटीमा-टनकपुर मार्ग में अमाऊं के कुछ तक डिवाइडर बना हुआ है। शेष भाग कुटरी बाइपास तक का चौड़ीकरण नहीं हुआ है, जिस कारण चकरपुर पुलिया पर जाम लगता है। इससे दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। यह मार्ग पहाड़ के जिलों को जोड़ने वाला और पूर्णागिरी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिस कारण इसका चौड़ीकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डीडीसी मैदान में उत्तरायणी कौतिक का भव्य आयोजन होता है। जिसके चलते टीडीसी मैदान के सौंदर्यीकरण, मंच, चहारदीवारी, गेट, शौचालय आदि का निर्माण आवश्यक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें