फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चुनाव की तारीख तय, अधिवक्ताओं का धरना समाप्त

Fri, 30 Oct 2026 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बार एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर में चुनाव कराने की मांग पर सात दिन से चल रहा अधिवक्ताओं का धरना बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की ओर से चुनाव प्रक्रिया के संबंध में आश्वासन दिए जाने के बाद धरना दे रहे अधिवक्ताओं ने आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड की उपाध्यक्ष सुशील मेहता, बार एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर के अध्यक्ष संजीव फोगाट, उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह बिट्टा और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शाहिद हुसैन समेत अन्य पदाधिकारी धरने के सातवें दिन मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे अधिवक्ताओं से वार्ता कर उन्हें आश्वस्त किया कि 18 नवंबर को वार्षिक आमसभा होगी। इसके बाद दिसंबर के प्रथम सप्ताह में बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न करा दिए जाएंगे।
पदाधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना दे रहे अधिवक्ताओं ने संतुष्टि जताई और धरना समाप्त कर दिया। धरने पर पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार गोस्वामी, आरपी सिंह, उमा गखर, जुगल गोस्वामी, महेंद्र सिंह चौहान, भूरा अहमद, आरएस रावत, सरबजोत सिंह, राजीव सिंह, राजेंद्र सिंह, एसपी सिंह, प्रमोद पांडे, सुखेन सरकार, रेहान खान और मयंक समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें