फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Exam: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए बढ़ाए आठ परीक्षा केंद्र, इतने विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Sun, 29 Oct 2023 12:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

मार्च में होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर ली हैं। इस बार 10वीं और 12वीं में 37 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 
 
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पहले चरण में बोर्ड परीक्षा आयोजित करने के लिए 100 केंद्र चिह्नित किए हैं। बीते वर्ष जिले में 92 केंद्रों पर परीक्षाएं हुईं थी।

विज्ञापन


मार्च में होने वाली उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर ली हैं। इस बार 10वीं और 12वीं में 37 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 

विभाग की ओर से परीक्षा केंद्र के लिए 100 सरकारी और अर्द्धसरकारी विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। जिन केंद्रों में 700 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे, उन्हें संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जिले में सितारगंज को छोड़कर बाजपुर, रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, जसपुर, गदरपुर ब्लॉक में कुल 12 संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में बोर्ड के 100 सेंटर बना दिए गए हैं। बीते वर्ष 92 केंद्रों में बोर्ड परीक्षाएं हुईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें