फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सेमेस्टर परीक्षाओं में आठ नकलची पकड़े

Wed, 07 Jan 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर डिग्री काॅलेज में परीक्षा देते विधार्थी। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज में दो दिसंबर से शुरू हुईं स्नातक व स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाओं में अब तक कुल आठ नकलचियों को पकड़ा जा चुका है। बुधवार को सचल दल ने दो नकलची पकड़े गए। इन्हें उस विषय में शून्य अंक देकर एक साल के लिए विद्यालय से निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को कॉलेज में पहली पाली में स्नातक की अंग्रेजी, इतिहास और भूगोल विषय की परीक्षा पूर्वाहन नौ से 12 बजे तक हुई। इसमें पंजीकृत 918 छात्र-छात्राओं में से 885 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में परास्नातक की समाजशास्त्र, भूगोल, इतिहास, इकोनॉमिक्स विषय की परीक्षा में 630 में से 605 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान सचल दल निरंतर निगरानी कर परीक्षाओं को सुचारु रूप से संचालित करा रहे हैं। बुधवार को चीफ प्राक्टर डॉ. वीएच खान ने स्कॉट की टीम डा. विकास दुबे, डाॅ. सरबजीत सिंह, वसुंधरा उपाध्याय, डाॅ. शाह के साथ स्नातक की परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की तलाशी की तो उन्हे एक छात्र के पास मोबाइल फोन व दूसरे विद्यार्थी के पास एक ब्लू टूथ बरामद हुआ। मोबाइल व ब्लू टूथ को जब्त कर टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों ही छात्रों को एक साल के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया।
कोट
अब तक कुल आठ नकलचियों को पकड़ा जा चुका है। फ्लाइंग स्क्वाड ने कार्रवाई करते उन्हें हुए एक साल के लिए निष्कासित किया है। किसी भी छात्र पर जुर्माना नही लगाया है। नकल-विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही उन्हें कक्ष में प्रवेश दे रहा है। - एएन सिंह, प्राचार्य, एसबीएस कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें