फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कथावाचक रामचंद्र राय पर झोंका फायर

Wed, 07 Jan 2026 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। अज्ञात बदमाशों ने कथावाचक रामचंद्र राय को सड़क पर घेर लिया। उनकी हत्या के इरादे से बदमाशों ने उन पर फायर फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि हमले में कथावाचक बच गए। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

शक्तिफार्म के गांव बैकुंठपुर निवासी रामचंद्र राय ने पुलिस को बताया कि रोज शाम को वह टहलने के लिए गोविंद नगर रोड पर जाते हैं। मंगलवार शाम को भी वह टहलने के लिए गए थे। वापस घर लौटते समय दो अज्ञात बदमाशों ने हत्या करने के इरादे से उन पर फायर झोंक दिया। किसी कारणवश उनका हथियार नहीं चला और वह बच गए। बताया कि घटना से हतप्रभ होकर उन्होंने चीख पुकार कर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। बदमाशों ने उनका मुंह और गला दबाने का प्रयास किया।
लोगों को आता देख दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने उन्हें गांव की एक क्लीनिक पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य है। रामचंद्र राय ने बताया कि पहले भी दो बार अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमले का प्रयास किया था। इधर, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और पूर्व विधायक नारायण पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल सहित गांव के कई जनप्रतिनिधियों ने घटना की निंदा की। मंत्री बहुगुणा ने पुलिस-प्रशासन से घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पुलिस ने कथावाचक रामचंद्र राय का बयान दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
कथावाचक पर हमले की निंदा

दिनेशपुर। शक्तिफार्म के कथावाचक वरिष्ठ समाजसेवी रामचंद्र राय पर मंगलवार की रात को हुए हमले की विभिन्न संगठनों के लोगों ने निंदा की है। बंगाली कर्मचारी उन्नयन समिति, बंगाली छात्र युवा संगठन के साथ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घटना की घोर निंदा करते हुए कहा कि बंगाली समाज के मार्गदर्शक गुरु जी पर हमला जघन्य कृत्य है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से घटना की जांच कर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। निंदा करने वालों में रवि सरकार, सुभाष व्यापारी, नारायण हाल्दार, तारक बाछाड़, अमृत विश्वास, विकास राय, प्रसन्नजीत साह, मनोरंजन साना आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें