काशीपुर। इंडस्ट्री हब के तौर पर काशीपुर नगरी को डेवलप करने की कवायद तेजी से चल रही है। ऐसे में सिडकुल की खाली पड़े प्लॉटों में उद्योग लगाने के लिए प्रस्ताव जारी करने की तैयारी है। जनवरी के पहले सप्ताह में इसकी उम्मीद जताई जा रही है।
काशीपुर, बाजपुर, जसपुर में बड़े पैमाने पर उद्योग को स्थापित करने की सिडकुल की तैयारी है। ऐसे में खाली पड़े नौ प्लॉटों के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं ताकि इन प्लॉटों में नए उद्योग स्थापित किए जा सकें। जनवरी के पहले सप्ताह में इसके लिए निविदा निकालने की तैयारी है।
सिडकुल काशीपुर के आईटी सहायक प्रबंधक हरेंद्र सिंह धामी ने बताया कि एरोमा पार्क में अभी नौ प्लॉट खाली हैं। यहां पर नए उद्योग स्थापित कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।