फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नए साल में उम्मीदों को लगेंगे पंख

Thu, 01 Jan 2026 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। नए वर्ष में जिले को कई सौगातें मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सुविधाओं में आमूलचूल परिवर्तन होगा तो खेल सुविधाओं के विकास के साथ ही परिवहन सुविधा में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

जिले के किच्छा में करीब सौ एकड़ भूमि में 351 करोड़ की लागत से 280 बेड का सेटेलाइट एम्स बन रहा है। सेटेलाइट एम्स के नव वर्ष में अस्तित्व में आने की प्रबल संभावना है।
जिला मुख्यालय में स्थापित मेडिकल कॉलेज में आने वाले वर्ष से विधिवत कक्षाओं के संचालन की कवायद की जा रही है। सरकार का लक्ष्य आने वाले वर्ष में मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू करने की है।
विज्ञापन

इसका एलान कई बार मुख्यमंत्री स्वयं कर चुके हैं। जिला अस्पताल परिसर में 30 लाख रुपये की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लाॅक बनकर तैयार है। नए साल में इस ब्लॉक के उपकरणों से सुसज्जित होने की उम्मीद है।

रिंग रोड बनने से वाहनों का दबाव होगा कम
नगर में वाहनों का दबाव कम करने के लिए 1150 करोड़ की लागत से बन रही 20.5 किमी लंबी रिंग रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरणों में चल रहा है। रिंग रोड का 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। रिंग रोड बनने के बाद जिला मुख्यालय में वाहनों का दबाव काफी कम हो जाएगा। नगर में स्थायी पार्किंग की भी उम्मीद है।

खेल सुविधाओं को लगेंगे पंख
नगर के मोदी मैदान में स्टेडियम का खाका खींचा जा रहा है। नए साल में इस स्टेडियम की सौगात भी जिले को मिल सकती है। 20 करोड़ की लागत से मनोज सरकार खेल स्टेडियम में बन रहे सिंथेटिक ट्रैक के साथ ही फुटबाल के टर्फ मैदान की सुविधा भी नए साल में खिलाड़ियों को मिल जाएगी।


-=-वर्जन
नया साल जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिहाज से बेहद उपलब्धि लेकर आएगा। जिले को सेटेलाइट एम्स के साथ ही व्यवस्थित मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी। रिंग रोड का निर्माण होने से जिला मुख्यालय की यातायात व्यवस्था में थोड़ा बहुत बदलाव आएगा।
-शिव अरोरा, विधायक रुद्रपुर
-
नव वर्ष में शहर को मोदी मैदान में स्टेडियम की सौगात मिलेगी। गांधी पार्क के व्यवस्थित होने के साथ ही अंडर ग्राउंड पार्किंग अस्तित्व में आएगी। नया साल में जिला मुख्यालय में सुविधाओं का विकास देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

-विकास शर्मा, मेयर नगर निगम रुद्रपुर

-फोटो-02पी-जिला अस्पताल परिसर में बना क्रिटिकल केयर ब्लॉक का भवन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें