फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ग्राम सभा कुल्हा के पास नया रेलवे हॉल्ट स्टेशन खोलने की कवायद तेज

Tue, 14 Jul 2026 12:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गूलरभोज। पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं-काशीपुर रेलखंड पर ग्राम सभा कुल्हा 3सी रेलवे फाटक के पास नया रेलवे हॉल्ट स्टेशन बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इस प्रस्तावित हॉल्ट स्टेशन के लिए 14 जुलाई को संयुक्त सर्वे किया जाएगा। सहायक मंडल अभियंता काशीपुर प्रभात कुमार ने नौ जुलाई को इस संबंध में पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

रेलवे ने मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, इंजीनियरिंग, सिग्नल, विद्युत और दूरसंचार सहित अन्य संबंधित अनुभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इन अधिकारियों को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर हॉल्ट स्टेशन के निर्माण की व्यावहारिकता का आकलन करना होगा। यह पहल क्षेत्र के लोगों को रेल यात्रा के लिए एक नया ठहराव प्रदान करेगी।
संयुक्त सर्वे के दौरान प्रस्तावित स्टेशन के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया जाएगा। निर्माण कार्य की लागत का आकलन भी किया जाएगा। विद्युत व्यय और निकटवर्ती स्टेशनों से दूरी का भी मूल्यांकन किया जाएगा। इंजीनियरिंग दृष्टिकोण से आवश्यक सभी तकनीकी पहलुओं का परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वे के बाद संबंधित अनुभागों को संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट और मांगी गई जानकारी सहायक मंडल अभियंता कार्यालय, काशीपुर को उपलब्ध करानी होगी। यदि इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है तो ग्राम सभा कुल्हा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इससे क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें