फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गांधी पार्क की सूरत बदलने की कवायद शुरू, तैयार हो रहा डिजाइन

Thu, 13 Mar 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के बीचोंबीच स्थित गांधी पार्क की सूरत बदलने की कवायद की जा रही है। डीडीए की ओर से पूर्व में बनाए गए डिजाइन को संशोधित कराया जा रहा है। इसके साथ ही अंडर ग्राउंड पार्किंग का प्रोजेक्ट खत्म कर पार्किंग के लिए नई जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांधी पार्क में अंडरग्राउंड पार्किंग का प्रोजेक्ट बनाया गया था। अंडरग्राउंड पार्किंग के ऊपर पार्क बनाया जाना था। जिला विकास प्राधिकरण की ओर से डिजाइन बनाया गया था। गांधी पार्क में अंडरग्राउंड पार्किंग का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। इसके चलते प्रोजेक्ट पर ब्रेक लगा दिया गया था। मेयर विकास शर्मा ने बीते 21 फरवरी को डीडीए अधिकारियों के साथ गांधी पार्क का निरीक्षण किया था। उन्होंने पार्क को सुंदर बनाने को लेकर तमाम सुझाव दिए थे। जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि अंडरग्राउंड पार्किंग के प्रोजेक्ट में पार्क का डिजाइन बना हुआ था। पार्किंग का प्रोजेक्ट खत्म कर नई जगह पार्किंग के लिए तलाशी जा रही है। गांधी पार्क को लेकर पूर्व में डिजाइन बना था, उसको मोडिफाई किया जा रहा है। पार्क में ग्रीन बेल्ट, ओपन जिम, वॉकिंग ट्रैक आदि बनाए जाएंगे।
इधर मेयर विकास शर्मा ने बताया कि पूरे गांधी पार्क में सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। तिरंगे झंडे वाले एक क्षेत्र में पार्क को सुंदर रूप में विकसित किया जाएगा। वहां पर बैंच, फुलवारी, घास, झूले, फव्वारे और लाइटिंग की जाएगी। डीडीए की ओर से नोएडा की फर्म से डिजाइन व डीपीआर बनवाई जा रही है। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें