फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: होली खेलन आये कैलाशपति.........

Thu, 13 Mar 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में जगह-जगह बैठकी होली में मस्ती का रंग चढ़ा हुआ है। होली गीतों पर महिलाएं और पुरुष जमकर थिरक रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कौशल्या इनक्लेव में हरीश मिश्रा के आवास पर बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न रागों में होली गायन किया गया। हंसी मिश्रा ने सिद्धि के दाता विघ्न विनासन होली खेले गिरजापति नंदन..., कविता पांडे ने चल चंद्रमा तेरी ओर विकल मन..., मनीषा पांडे ने हजारी रंग डालो भीगा वन को..., सरिता उपाध्याय ने होली खेलन आये कैलाशपति..., प्रभा तगरिया ने ब्रजमंडल देश देखो रसिया... और बबीता मेहता ने गणपति जीवै लाख बरस... से समा बांधा। महिलाओं ने होली गीतों पर जमकर नृत्य भी दिया। वहां हेमा लोहनी, मालती कांडपाल, सुनीता पांडे, विनिता पांडे आदि थे।
मैत्री विहार काॅलोनी में धीरज पांडे के आवास पर बैठकी होली हुई। वरिष्ठ होल्यार अरुण पांडे ने सुंदर नार अटा पे गोली मारे नैनन में ... गीत से बैठक की शुरूआत की। हेम पांडे ने सखियां ले आयी गुलाल..., अतुल पांडे ने कैसी मची है धूम वृंदावन में..., मनीष पांडे ने सैय्या प्रीत ना जाने..., धीरज पांडे ने जब श्याम आए ब्रज में पलट के होली मैं खेलन उन्ही से डट के..., नवीन चंद्र पांडे ने सबको मुबारक यह शुभ घड़ी... होली गीत गाए। वहां नवीन चंद्र पांडे, डॉ. दीपक पांडे, दिवाकर पांडे, अतुल पांडे, कीर्ति निधि, डीके दनाई आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की ओर से एक रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राधा कृष्ण लीला, फूलों की होली सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहां पर क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोरा, प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल, प्रांतीय वित्त सचिव दीपक अरोरा, शाखा अध्यक्ष विष्णु कुमार सक्सेना, सचिव राहुल सिंघल, कोषाध्यक्ष शक्ति बठला, सदस्य हरनाम चौधरी, राजकुमार खनिजो, मनीष अग्रवाल, संजीव अरोरा, अजय अग्रवाल सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें