फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: तीन दिन बढ़ गई आरटीई में स्कूलों के आवेदन की तिथि

Fri, 28 Feb 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) में निजी स्कूलों के पंजीकरण कराने की तिथि तीन दिन और बढ़ा दी गई है। अब 28 फरवरी तक निजी स्कूल आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

अभी तक कुल 790 स्कूलों ने आवेदन किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस वर्ष यह आंकड़ा 800 पार हो जाएगा।
शैक्षिक वर्ष 2024-25 में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत कुल 775 विद्यालय पंजीकृत थे। इन विद्यालयों में 29,196 कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं का प्रवेश कराया गया। नए वित्तीय वर्ष के लिए फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 13 से 25 फरवरी तक चलनी थी। अंतिम समय में शासन ने तीन दिन और समय आगे बढ़ दिया। अब 28 तक स्कूल आवेदन कर सकेंगे।
जिले में अभी तक 790 स्कूलों ने पंजीकरण के लिए आवेदन किया है। इसमें पिछले बार के अधिकतर निजी स्कूल हैं तो कुछ नए भी सामने आए हैं। चार से 25 मार्च तक कमजोर वर्ग के छात्र-छात्रा प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। सीईओ केएस रावत ने बताया कि आरटीई के तहत पंजीकृत स्कूलों के अपडेशन और नए स्कूलों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तीन दिन आगे बढ़ा दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें