फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: न्यूजीलैंड के प्रतिनिधियों ने देखी आंचल पशु आहार निर्माणशाला

Fri, 28 Feb 2025 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। इंडस्ट्री मिनिस्ट्री, न्यूजीलैंड सरकार के सलाहकार प्रोफेसर गैरी उडी तथा न्यूजीलैंड के पशुचिकित्सा वैज्ञानिक प्रोफेसर निकोलस ने आंचल पशु आहार निर्माणशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट को फुल आटोमैटिक मोड पर चलाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

पशुपालकों को पशुओं को हरा चारा खिलाने पर जोर दिया। शुक्रवार को न्यूजीलैंड से आए दोनों प्रतिनिधियों ने किच्छा बाईपास रोड पर स्थित आंचल पशु आहार निर्माणशाला का निरीक्षण किया।
उन्होंने पशु आहार, साइलेज, मिनरल मिक्चर का उत्पादन होता देखा। इसके साथ ही भूसे की पैकिंग का भी जायजा लिया। इसके बाद वे पशुपालकों से रूबरू हुए और न्यूजीलैंड में दुग्ध उत्पादन प्रणाली की जानकारी दी।
विज्ञापन

पशुपालकों ने उनसे पशुओं को खिलाए जाने वाले चारे और ज्यादा दुग्ध उत्पादन के तरीके पूछे। प्रोफेसर गैरी उडी ने बताया कि न्यूजीलैंड में बड़े-बड़े चारागाह है।
बताया कि मुख्यमंत्री, डेरी से जुड़े अधिकारियों और किसानों को न्यूजीलैंड भ्रमण का निमंत्रण दिया है। सहायक निदेशक डेयरी राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि न्यूजीलैंड में दुग्ध उत्पादन बड़े स्तर पर होता है। न्यूजीलैंड से आए प्रतिनिधियों ने पशुपालकों को ज्यादा दुग्ध उत्पादन के तरीके बताए।
उन्होंने पशु आहार निर्माणशाला के प्लांट देखे। उन्होंने सेमी आटो प्लांट को फुल आटो करने का सुझाव दिया। इससे उत्पादाें की गुणवत्ता सुधरेगी और कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि डेयरी फार्मर को एक्सपोजर विजिट के लिए न्यूजीलैंड सहित अन्य बड़े दुग्ध उत्पादक देशों में ले जाया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें