खटीमा। संयुक्त निदेशक कुमाऊं मयंक अग्रवाल और प्रधानाचार्य इतिका त्यागी समेत स्टाफ ने आईटीआई में प्रवेश के लिए सोमवार को उमरुखुर्द और इस्लाम नगर में प्रचार-प्रसार रैली निकाली। साथ ही गोष्ठी का आयोजन कर डीएसटी (ड्यूअल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग) के संबंध में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डीएसटी के अंतर्गत युवाओं को 7000 से 9000 रुपये प्रतिमाह भुगतान होगा। साथ ही एनएपीएस योजना के अंतर्गत उद्योगों में एक वर्षीय अप्रेंटिस प्रशिक्षण देने के साथ ही उसी में रोजगार की संभावना तलाशी जाएगी। अग्निवीर योजना के अंतर्गत चयन में 20 से 40 अंक की वरीयता दी जाएगी। महिलाओं के लिए सभी व्यवसायों में 30 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। वहां पर अनिल कुमार सैनी, बबीता गुप्ता, दिनेश बिष्ट, नवीन भट्ट, मोहनहरि पाठक, प्रीति शर्मा, शेर सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, प्रीति शर्मा, सनुर अली आदि थे।
सितारगंज में ग्रामीण युवाओं को किया जागरूक
सितारगंज। वीरेंद्र नगर, गोठा के पंचायत भवन में आईटीआई सितारगंज ने सोमवार को गोष्ठी और रैली का आयोजन किया। संयुक्त निदेशक, प्रशिक्षण मयंक अग्रवाल और आईटीआई की प्रधानाचार्य इतिका त्यागी ने बताया कि आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को अब देश-विदेश में भी रोजगार का अवसर मिलेगा। युवाओं को आईटीआई में प्रवेश और डीएसटी (ड्यूअल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग) से संबंधित लाभों के बारे में बताया। बताया कि दसवीं पास करने के बाद आईटीआई में प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को दो साल के बाद इंटरमीडिएट के समतुल्यता का लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को मुफ्त यूनिफार्म और बीमा योजना का भी लाभ मिलेगा। वहां पर अनिल कुमार सैनी, प्रताप सिंह, उषा देवी, आशीष श्रीवास्तव, अमित कुमार आदि थे। संवाद