फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चोरों ने खंगाला सनसिटी कॉलोनी का बंद मकान

Tue, 15 Jul 2025 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र की सनसिटी कॉलोनी में बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाल दिया। चोर घर में रखे सोने-चांदी के जेवर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के घरों पर लगे सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी में दो संदिग्ध दिखे हैं। पुलिस इन्हें विह्नित कर रही है।
कॉलोनी निवासी संतोख सिंह ने तहरीर में बताया कि वे 10 जुलाई को परिवार सहित रिश्तेदारी में गए थे। घर के मुख्य गेट पर ताला लगाया था। चोरों ने उसी रात गेट और कमरे का ताला तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने की तीन अंगूठियां, एक मंगलसूत्र, तीन सोने की नथ, चांदी की दो पायल, पांच ग्राम चांदी का बिस्कुट और 15 हजार की नकदी आदि चुरा ली। 12 जुलाई की शाम को घर लौटने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें