फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री पाण्डेय ने किया चकरपुर अण्डरपास का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। सूबे के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने आलापुर-चकरपुर क्रासिंग पर ढ़ाई करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंडरपास का शिलान्यास किया। पांडेय ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में आलापुर-चकरपुर क्रासिंग पर रेलवे ने दोनों साइड गहरे-गहरे गड्ढे बनाकर रास्ता बंद कर दिया था। इससे ग्रामीणों को तीन किमी अधिक दूरी तय कर बाजपुर शहर जाना पड़ रहा है। गांव चकरपुर निवासी हेम कांडपाल ने ग्रामीणों के सहयोग से रास्ता बंद होने पर आंदोलन किया था।
बृहस्पतिवार देर शाम शिक्षा मंत्री ने आलापुर-चकरपुर क्रासिंग पर बनने वाले अंडरपास (भूमिगत पुल) निर्माण का शिलान्यास किया। पांडेय ने कहा कि चकरपुरवासियों से जो वादा उन्होंने किया था उसे पूरा कर दिया है। सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। सभी लोग अपने बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला कराएं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद बलराज पासी ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। संचालन करतार सिंह ने किया। वहां खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक अतुल पांडेय, जिपं सदस्य हरजसपाल सिंह हैरी, मंजीत राजू, अशोक कांबोज, सूरज जोशी, मेवाराम, अमर पांडेय, सुनील प्रजापति, विमल शर्मा आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें