फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में बिजली फ्री करना आप की राजनैतिक जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर/जसपुर। दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भाजपा सरकार की ओर से बिजली फ्री करने (सौ यूनिट तक) के फैसले को आम आदमी पार्टी के नेता एवं सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल ने पार्टी की राजनैतिक जीत बताया है। कोठियाल ने कहा कि राजनैतिक मजबूरी में ही सही, भाजपा भी केजरीवाल मॉडल के सामने नतमस्तक हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने तंज कसा कि केंद्र की नजर में उत्तराखंड की अहमियत कुछ नहीं है इसलिए कैबिनेट दर्जे को छीनकर उत्तराखंड को राज्यमंत्री का झुनझुना थमाया गया है। कोठियाल ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ में शिरकत करने के लिए रामनगर जाते समय कुछ देर पार्टी कार्यालय में रुके थे।
पत्रकार वार्ता में कोठियाल ने कहा कि कुछ समय पूर्व तक केजरीवाल मॉडल का विरोध करने वाली भाजपा को चुनाव में हार की आशंका को देखते हुए फ्री बिजली का कार्ड खेलना पड़ रहा है। हालांकि इसे कर पाने की भाजपा में इच्छाशक्ति है नहीं। आप ने उत्तराखंड के विकास का रोडमैप तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

राज्य से पलायन रोकने के लिए युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा दिए जाने, ग्रामीणों के लिए उन्नत कृषि, फल, उद्यान एवं सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने की योजनाएं इसमें शामिल की गईं हैं। कृषि उत्पादों को मंडी तक लाने और विपणन की उचित व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने कोठियाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली, मुकेश चावला, मनोज कौशिक, मयंक शर्मा, साधु सिंह, ऊषा खोखर, मनोरथ लखचौरा, जहूर खान आदि थे।
इससे पूर्व कोठियाल ने गोपीपुरा पांडे कॉलोनी पहुंचकर शहीद हिमांशु नेगी के परिजनों से मुलाकात की और दिवंगत हिमांशु की माता कमला, पिता हीरा नेगी और बहन दीपा को सांत्वना दी। कहा कि उनका संगठन शहीद परिवार के साथ खड़ा है।
बता दें कि बीती 30 जून को सेना का वाहन खाई में गिरने से जवान हिमांशु की मौत हो गई थी। वहीं जसपुर पहुंचने पर आप नेता कोठियाल का कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर स्मृति चिह्न भेंट किया। वहां डा. यूनुस चौधरी, अजय अग्रवाल, सुबा सिंह, अवतार सिंह, मो. अकरम, अंकुर विश्नोई, अमिताभ सक्सेना, नफीस अंसारी आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें