फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, ऑनलाइन पेमेंट पर अतिरिक्त वसूली का आरोप

Mon, 19 Oct 2026 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से यात्रियों की जेब पर बोझ पड़ रहा है। पहले यात्रियों से मनमाना किराया मांगा जा रहा है अब ऑनलाइन भुगतान करने पर कुछ चालक किराये के अधिक रकम की मांग कर रहे हैं। किराये की स्पष्ट दरें और प्रभावी निगरानी नहीं होने से इस तरह की शिकायतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

शहर में बाजार, अस्पताल, बस अड्डे और प्रमुख चौराहों तक आने-जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग ई-रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग कैश रखने से ज्यादा ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करते हैं। कई बार यात्री ऑनलाइन पेमेंट की बात करते हैं तो कुछ चालक भुगतान के समय तय किराये से अधिक रकम मांगते हैं। ऐसे में बहस करने की स्थिति बन जाती है। ऐसे मामलों में अक्सर यात्रियों को अतिरिक्त रुपया देने के लिए मजबूर होना पड़ता है।

यात्रियों की समस्या::
कोट

ई-रिक्शा चालक पहले मनमाना किराया मांगते थे। डिजिटल भुगतान से राहत की उम्मीद थी लेकिन अब भी चालकों का वही रवैया है। प्रशासन को इस पर रोक लगानी चाहिए।- दीपाली, बगवाड़ा
विज्ञापन

कोट
एक ही दूरी का अलग-अलग किराया वसूला जाता है। ऑनलाइन भुगतान पर अतिरिक्त पैसे मांगना गलत है। विभाग को निर्धारित किराया तय कर कार्रवाई करनी चाहिए।- पंकज कुमार, आर्दश कॉलोनी
कोट
रोडवेज से मुझे किच्छा रोड के अस्पताल जाना था लेकिन ऑनलाइन पेमेंट का नाम सुनते ही चालाक पांच रूपये अतिरिक्त की मांग करने लगा। विभाग को जल्द ही इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। - मीरा, आवास-विकास

कोट-
किराये के नाम पर मनमानी वसूली और ऑनलाइन भुगतान पर अतिरिक्त रकम मांगने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। यात्रियों से निर्धारित किराये से अधिक रकम वसूलने की शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - मोहित कोठारी, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें