रुद्रपुर शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों के बच्चों ने सीबीएसई दसवीं कक्षा में 10सीजीपीए हासिल कर अपने स्कूलों का नाम रोशन किया। शहर के लगभग सभी स्कूलों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान बच्चों ने अच्छे अंक आने पर जमकर खुशी का इजहार भी किया। शनिवार दोपहर जैसे ही रिजल्ट आउट हुआ तो बच्चे इंटरनेट पर अपने-अपने अंक देखने लगे, कुछ बच्चे सीधे स्कूलों की ओर कूच कर गए। साइबर कैफे में भी बच्चों की भीड़ लगी रही। शहर के आरएएन, जीसीज, होली चाइल्ड, ब्लूमिंग डेल, कोलंबस, द ऑक्सफोर्ड, सेंट मैरी, रैनबो, श्रीगुरु नानक सहित तमाम पब्लिक स्कूलों में बच्चों ने शानदार अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
सफलता की ऊंचाइयां छूता आरएएन
सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में आरएएन पब्लिक स्कूल के 57 बच्चों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर स्कूल का नाम और गौरव बढ़ावा है। आरएएन भूरारानी स्थित स्कूल ने कक्षा 10 में 130 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, इसमें 57 विद्यार्थी 10 सीजीपीए अंक लेकर पास हुए वहीं 75 विद्यार्थियों ने 91.1 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल के शत प्रतिशत रिजल्ट पर स्कूल प्रबंधन और टीचर्स सभी ने खुशी का इजहार किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर जेसीज
जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का 10वीं कक्षा का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा। परीक्षा में कुल 302 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए, जिसमें 64 बच्चों ने 10 सीजीपीए। (शत-प्रतिशत) ग्रेड प्वाइंट प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आकाश, अंकिता गुप्ता, अनुष्का गुप्ता, आस्था नारंग, आयुशी कालड़ा, मधुर, नवप्रीत, नेहा कपूर, पूजा यादव, सारिका तिवारी, सार्थक सयाली, स्वेता यादव, उज्जवल, वेदांत, यश अरोड़ा, यश वर्मा, आद्या पांडे, आंचल, अभिलाषा, ऐशना बजाज, अनमोल फुटेला, अनमोल पुजारा, आरूषी गोयल, आरजू फुटेला, आशीष सिंह, भूमिका अग्रवाल, दिक्षा, गोकुल, गुरप्रीत सिंह, गुरकुंवर, इशान भाटिया, इशिता सिंह, कार्तिक बांगा, कीर्ति बिष्ट, महिमा जैन, मयंक शर्मा, मोहम्मद आमिर, मोहित पन्त, नमित गुप्ता, निखिल छाबड़ा, पूजा कुमारी, प्रकाश, रन्दीप सिंह, रिचा बजाज, रिया जोशी, रोहित, समृद्वि, विशांष, श्रेया वत्स, सुक्रीति, तरुन, उचित भूटानी, उत्कर्ष भाटिया तथा विशेेष मित्तल ने सभी विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि 34 विद्यार्थियों ने 9.8 ग्रेड प्वाइंट से अधिक अंक प्राप्त किये और 97 विद्यार्थियों ने 9 ग्रेड प्वाइंट से अधिक अंक प्राप्त किये। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के महासचिव सुरजीत सिंह, प्रधानाचार्य यशपाल शर्मा सहित स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कोलंबस का जलवा कायम
कोलंबस पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई दसवीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल की होनहार छात्रा अक्ष्य मलिक ने 10सीजीपीए अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया। छात्रा हर्षदीप कौर ने 9.8 सीजीपीए हासिल कर द्वितीय और शाश्वत गौर व रवनीत कौर ने 9.6 सीजीपीए अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया। वहीं सागर अरोरा, साहिल मेहर, मुमित अरोरा, दीप्ति यादव, संयम पाठक, आकांक्षा जुनेजा, बाबुल सरकार, अक्षय कपाले, संगीता कांडपाल और दीपक गुप्ता ने 9सीजीपीए से अधिक अंक अर्जित कर शानदार प्रदर्शन किया।
होली चाइल्ड का परिणाम भी शानदार
शहर के प्रतिष्ठित स्कूल होली चाइल्ड का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम भी शानदार रहा। स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। परीक्षा में 112 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग लिया। 30 विद्यार्थियों ने स्कूल में ए1 ग्रेड हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर स्कूल के चेयरमैन आरके बत्रा, सचिव विकास बत्रा तथा प्रधानाचार्य डा. रविंद्र आहूजा ने विद्यार्थियों सहित स्कूल के टीचर्स और प्रबंधन को बधाई दी। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
द ऑक्सफोर्ड भी रहा शत प्रतिशत
रुद्रपुर। सीबीएसई 10वीं के परीक्षा परिणामों में द आक्सफोर्ड एकेडमी का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। दसवीं कक्षा के अधिकांश छात्रों ने 10 सीजीपीए अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। स्कूल प्रबंधक विकास बत्रा और प्रधानाचार्य स्वाति जोशी ने छात्राओं और अभिभावकों को उनकी सफलता पर बधाई दी है। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य रोहिताश बत्रा, वैभव बत्रा, जेके बाम्बा, एमएल जिंदल ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर उन्हें आशीर्वाद दिया।
रेनबो के बच्चों ने लहराया परचम
रेनबो पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा, जिसमें 11 बच्चों 10 सीजीपीए अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसके अलावा अन्य बच्चों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इस दौरान स्कूल प्रबंधक संजीव कुमार और प्रबंध समिति की सदस्य गीतांजलि ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, बच्चों और अभिभावकों को बधाई दी। स्कूल की प्रधानाचार्य मैरी सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उप प्रधानाचार्य संजय कुमार अग्रवाल ने बच्चों को अथक परिश्रम को ही सफलता का श्रेय बताते हुए बधाई दी। वहां पर जीएस रावत, अनुपम मिश्रा, शिंकी अरोरा, ममता पाठक, चंदन नेगी, वीके तिवारी, एमसी बधानी, तरुण सक्सेना, सौरभ कुमार आदि थे।
इस बार भी छाए सेंट मैरीज के बच्चे
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सेंट मैरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का कक्षा 10वीं का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के 108 बच्चों में से 10 ने 10 सीजीपीए, 20 बच्चों ने 9 से ऊपर और 30 बच्चों ने 8 सी ऊपर सीजीपीए अंक हासिल किए हैं। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर लवीना, मैनेजर सिस्टर रोजी ओर सभी टीचर्स ने हर्ष व्यक्त किया है।
गुरुनानक के छात्रों ने भी मारी बाजी
गुरु नानक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, इसमें स्कूल के 9 छात्र और छात्राओं ने जिनमें गोकुल मलवाल, शशांक मेहरा, दीपक सिंह, हर्षित अनेजा, हर्षित अग्रवाल, नेहा रावत, नेहा पोखरिया, अर्श दीपक सिंह, सूर्य प्रताप राठौर ने सीजीपीए10 और गरिमा नेगी, आदर्श कुमार ने 9.8 सीजीपीए और शेष में से अधिकांश छात्रों का सीजीपीए 7.0 से अधिक रहा है। इस प्रकार स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप नैथानी ने सभी को बधाई दी है।
ब्लूमिंग डेल के विद्यार्थियों ने भी मारी बाजी
ब्लूमिंग डेल के छात्र-छात्राओं ने भी 10वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन कर बाजी मारी। स्कूल का नाम रोशन करते हुए बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। स्कूल की तीन छात्राओं सान्या शर्मा, सुचिता शर्मा और अरुशिया शैफी 10 सीजीपीए अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। स्कूल के प्रबंधक विजय गिरधर, मैनेजर विजय घंसू, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य मृदुला गिरधर, जसविंदर कौर सहित सभी स्कूल स्टाफ ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।