फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली की शिकायतों पर तीन सिपाही सस्पेंड

Sat, 28 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले का अहम थाना आईटीआई एक बार फिर से सुर्खियों में है। अवैध वसूली के आरोपों के चलते तीन सिपाहियों पर गाज गिरी है। कप्तान ने तीनों सिपाहियों को सस्पेंड कर जांच सीओ बाजपुर को सौंप दी है। माना जा रहा है कि कुछ और कर्मियों पर भी कार्रवाई हो सकती है। कप्तान की कार्रवाई से जिले के पुलिसकर्मियों में खलबली मची है। 
विज्ञापन

बता दें कि बीते कुछ समय से आईटीआई थाना बेहद चर्चाओं में रहा है। एक महीना भी नहीं हुआ कि नए एसओ की तैनाती हुई है। जानकारी के अनुसार बीते कुछ समय से आईटीआई थाने के पुलिसकर्मियों की कप्तान को शिकायतें मिल रही थी। शनिवार को कप्तान कृष्ण कुमार वीके आईटीआई थाने में पहुंचे और अधीनस्थों से जानकारियां ली। उन्होंने तीन सिपाहियों रंजीत अधिकारी, बसंत पांडे और वीरेंद्र राणा को सस्पेंड करने के आदेश दिए। अचानक सस्पेंड के आदेश से आईटीआई थाना स्टाफ के साथ सर्किल के पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई ।बताया जा रहा है कि कप्तान ने बिना हेलमेट के बाइक चला रहे पुलिसकर्मियों की सूची भी तैयार की है। जल्द ही ऐसे पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। कप्तान  ने बताया कि अवैध वसूली की शिकायतों पर तीनों सिपाहियों को सस्पेंड किया गया है। मामले की जांच सीओ बाजपुर मिथिलेश कुमार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें