फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डनलप पलटने से दो चचेरी बहनों की मौत

Sat, 29 Aug 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/खटीमा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 डनलप में घास लेकर झाउपरसा से वापस सिसैया लौटे लगभग छह ग्रामीण शारदा नहर में डूब गए साहसी डनपल चालक ने चार लोगों को बचा लिया लेकिन दो चचेरी बहनें नहर में डूब गई। जिनके शवों को कुछ देर बाद नहर से निकाल लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए। इस घटना ने सिसैया सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन

ग्राम सिसैया निवासी रमिता (15) पुत्री सीताराम जीजीआईसी की छात्रा है। जबकि दूसरी शुभंति (18) पुत्री रामेश्वर झाउपरसा से पशुचारा लेकर घर लौट रहे थे। झाउपरसा से कुछ दूर पर चिलचिलाती धूप के समय डनलप में जुटे भैंसे डनलप सहित नहर में उतर गए। डनलप में चालक सहित सात लोग सवार थे। डनलप के नहर में गिरते ही चीख पुकार मच गई। चालक रामकिशोर ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक के बाद एक चार लोगों को नहर से बाहर निकाल लिया लेकिन दोनों चचेरी बहनों ने एक दूसरे को जकड़ लिया था जिससे वह गहरे पानी में डूब गई बाद में दोनों का शव नहर से निकाल लिया गया। बचाए गए लोगों में कुसमावती, हिमांती, सीमा, संजना थे। थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पंचनामा भराया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें