फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में नौकरी नहीं, जेल की हवा खानी पड़ी

Fri, 02 Sep 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 एक व्यक्ति से विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पौने तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



मोहल्ला नई बस्ती निवासी मौहम्मद वारी ने कहा कि मोहल्ला जुलाहान निवासी एक व्यक्ति लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसने उसे दुबई में उसकी तीस हजार रुपये महीने की नौकरी लगवाने का झांसा दिया और इसकी एवज में तीन लाख रुपये मांगे। उसने अपना घर बेचकर 11 जून 2015 को पौने तीन लाख रुपये उसे दे दिए। 11 सितम्बर को उसे वीजा देकर दुबई भेज दिया और कंपनी की गाड़ी उसे लेने के लिए आने की बात बताई।

लेकिन दुबई पहुंचने के बाद उसे नौकरी नहीं मिली। पुलिस ने उसे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया और 24 घंटे जेल में रखकर 13 सितंबर को वापस भेज दिया। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। एसएसआई अमन चड्ढा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें