फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीएसबी नैनीताल बना ओवरऑल चैंपियन, काशीपुर उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन (पुरुष) प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर नैनीताल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। राधे हरि राजकीय पीजी कॉलेज काशीपुर उपविजेता रहा।
विज्ञापन

रविवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में सरदार भगत सिंह राजकीय पीजी कॉलेज रुद्रपुर की मेजबानी में प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल डॉ. निर्मला पंत ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व मेडल दिए। उन्होंने खिलाड़ियों के कौशल और अनुशासन की सराहना की और अंतर-विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विजेता टीम में हेमंत, यासीन, हर्ष, हर्षवर्धन और सुजल रहे। उपविजेता टीम में शिखर, देवाश्य, दक्ष, आदित्य और अभिषेक रहे। प्रतियोगिता में कुमाऊं मंडल के नौ महाविद्यालयों ने भाग लिया। इनमें डीएसबी नैनीताल, एमबी हल्द्वानी, एसबीएस रुद्रपुर, आरएच काशीपुर, बाजपुर, सितारगंज, हल्दूचौड़, खटीमा और पीएनजी रामनगर शामिल रहे। यहां शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. रुचि साह, डॉ. नागेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें