फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नानकमत्ता साहिब के दीपावली मेले में उमड़ी भीड़

Mon, 16 Nov 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में आयोजित दीपावली मेले में रविवार को मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने श्री दरबार साहिब में मत्था टेककर अरदास की और प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद मेले में लगे मनोरंजन के साधनों का आनंद उठाने के साथ ही जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने श्री हरमंदिर साहिब, पवित्र पंजा साहिब, गुरुद्वारा छठी पातशाही, गुरुद्वारा लाल गुरु, गुरुद्वारा भंडारा साहिब और गुरुद्वारा दूधवाला कुआं में भी मत्था टेककर अरदास की। लंगर हाल में प्रसाद रूप में लंगर छकने के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का रुख किया।
मेले में इस बार पहली बार लगाए गए जलपरी, मिक्सचर और डबल डिस्क झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मौत का कुआं भी युवाओं और युवतियों को खूब लुभा रहा है। मेलार्थियों ने मनोरंजन के विभिन्न साधनों का आनंद लिया। वहीं, मेले में अस्थायी रूप से लगाई गई मीना बाजार, रेडीमेड मार्केट, जनरल स्टोर, कंबल मार्केट और लोहा मार्केट में भी खरीदारों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटे अटूट लंगर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, सचिव हरभजन सिंह, गुरवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, प्रबंधक रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह भुल्लर, बलदेव सिंह चीमा और रिशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें