रुद्रपुर में नशे में धुत युवती के बीच सड़क पर हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह पुलिसकर्मियों से ही उलझने लगी।
रुद्रपुर में नशे में टल्ली युवती का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तस्दीक की तो पता चला कि वीडियो आदर्श कॉलोनी का है। युवती की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शहर के एक स्पा सेंटर में काम करने वाली युवती अपने कुछ साथियों के साथ स्पा सेंटर के बाहर कार में बैठकर शराब पी रही थी। अत्यधिक नशे में वह कार से उतरी और बीच सड़क पर हंगामा करने लगी। वह गालीगलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगी। इससे वहां से गुजर रहीं महिलाएं खुद को असहज महसूस करने लगीं।
आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को शांत कराने की कोशिश की लेकिन वह पुलिसकर्मियों से ही उलझने लगी। कुछ देर बाद स्पा सेंटर के अन्य कर्मचारी पहुंचे और युवती को स्कूटी पर बैठाकर अपने साथ ले गए। इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने फेसबुक पर वायरल कर दिया। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।