फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों पर न दें ध्यान, आपके घर पहुंचेगा सिलिंडर : डीएसओ

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले में सिलिंडर खत्म होने की अफवाह के बीच जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) विनोद चंद्र तिवारी का कहना है कि जिले में संचालित सभी गैस एजेंसियों में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। इसकी आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित की जा रही है। कुछ स्थानों पर गैस की उपलब्धता को लेकर अफवाहें फैलने के कारण एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ देखी जा रही है। उन्होंने अपील की है कि उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन

बुधवार को जारी बयान में तिवारी ने बताया कि भारत सरकार ने निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सिंगल सिलिंडर कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के लिए दूसरी बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिनों का अंतराल निर्धारित किया है जबकि डबल सिलेंडर कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलिंडर की रिफिलिंग 30 दिन की अवधि पूर्ण होने के बाद ही बुक की जा सकती है। सिलिंडर केवल फोन या ऑनलाइन माध्यम से की गई बुकिंग के आधार पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर जाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि उन्हें अपने घर पर ही डिलीवरी मैन के माध्यम से सिलिंडर दिया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने रुद्रपुर और काशीपुर क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से अपील की है कि वे गैस की सुचारु व निर्बाध आपूर्ति के लिए यथासंभव पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के लिए आवेदन करें। संबंधित प्रतिष्ठानों के आवेदन पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पाइपलाइन कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालाबाजारी होने पर यहां करें शिकायत
आपदा कंट्रोल रूम : 05944-250250, 05944-250500
एलपीजी शिकायत टोल फ्री नंबर : 18002333555
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें