फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आक्रामक हुए कुत्ते, दोगुनी हुई रेबीज के टीकों की मांग

Fri, 21 Nov 2025 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुत्ताें के हमले के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना रेबीज का टीका लगाने के लिए 60 से 70 लोग पहुंच रहे हैं। टीके की कमी से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही लावारिश कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं। कुत्ते राहगीरों पर झपटकर उनको काट रहे हैं। इनकी घटनाएं बढ़ रही हैं। अकेले रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप, आवास विकास, भूतबंगला, खेड़ा सहित अन्य इलाकों में कुत्ते के हमले में जख्मी लोग रेबीज का टीका लगवाने अस्पताल आ रहे हैं। इधर, निजी अस्पतालों व मेडिकल स्टोरों पर रेबीज के टीके महंगे हैं। सरकारी अस्पतालों में रेबीज टीके की किल्लत है।
पीएमएस डा. आरके सिन्हा का कहना है कि जिला अस्पताल में रेबीज के टीके काफी मात्रा में मंगाए जा रहे हैं। जरुरत पड़ने पर अस्पताल प्रबंधन अपने बजट से टीके की खरीदारी कर रहा है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना न रहना पड़े। उन्होंने बताया कि दो महीने से कुत्तों के काटने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। हर दिन 60 से 70 लोग अस्पताल आ रहे हैं।
विज्ञापन

-
कोट:
जिले में जरूरत के अनुसार रेबीज के टीके का प्रस्ताव शासन को भेजा जाता है और टीकों की आपूर्ति पूरी नहीं हो रही है। अस्पतालों में आपसी सामंजस्य स्थापित कर लोगों को रेबीज के टीके लगवाए जा रहे हैं। - केके अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें