फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मांस फेंकने वालों को 72 घेटों में करो गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्कूल परिसर में मांस के टुकड़े फेंकने वाले अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए भाजपाइयों ने कोतवाली में धरना दिया। साथ ही 72 घंटों के भीतर मांग पूरी न होने पर एसएसपी कार्यालय में धरना देने की भी चेतावनी दी। बाद में एएसपी के शीघ्र ही मामले के खुलासे के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह दर्जनों भाजपाई विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि रविवार की सुबह भूतबंगला निवासी रामपाल सिंह के निर्मल एकेडमी स्कूल में कुछ लोगों ने मांस के बड़े-बड़े टुकड़े फेंक दिए थे। इससे आम लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। केवल कुछ अज्ञात लोगाें के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर दी है। ताकि मांस के टुकड़े फेंकने वालों तक पहुंचा जा सके। कोतवाली में धरना प्रदर्शन की सूचना पर एएसपी टीडी वैला, सीओ रमेश चंद्र जोशी, कोतवाल जेसी पाठक मौके पर पहुंचे और वार्ता की। इस दौरान एएसपी वैला ने शीघ्र ही मामले का खुलासा कर अराजक तत्वों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। विधायक ने 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि खुलासा न हुआ तो 16 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शिव अरोरा, वेद ठुकराल, संजय ठुकराल, राधेश शर्मा, अजय यादव, नेत्रपाल मौर्या, तरुण दत्ता, श्वेता मिश्रा, दिलीप बोरा, राजवीर सिंह विर्क, बाबी टुटेजा, चंद्रसेन चंदा, अभिनव छाबड़ा, शाह खान राजशाही, गौरव आहूजा, दिलीप अधिकारी, ओमवती चौहान, जयदीप शर्मा, ललित बिष्ट, चंद्रपाल कोली, प्रभाष स्वर्णकार, धर्म सिंह कोली, राकेश कोली, मनीष ठुकराल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें