फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डीएम ने संभाली जिला पंचायत के प्रशासक की कमान

Wed, 11 Jun 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायतों में शासन से नियुक्त प्रशासकों का छह माह का कार्यकाल खत्म हो गया है। अब पंचायत चुनाव तक शासन के निर्देश पर जिला पंचायत में जिलाधिकारी, क्षेत्र पंचायत में संबंधित एसडीएम और ग्राम पंचायतों के प्रशासक के रूप में एडीओ पंचायत तैनात होंगे। शासन के निर्देश के क्रम में मंगलवार की सुबह डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान जिलाधिकारी भदौरिया ने जिला पंचायत के सभी अधिकारी-कर्मचारी से मुलाकात की। उन्होंने सभी को शासन के निर्देश के तहत कार्य करने को कहा। उन्होंने एसडीएम व एडीओ पंचायतों को भी तुरंत प्रशासक का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए। शासन के निर्देश के तहत क्षेत्र पंचायत खटीमा में एसडीएम खटीमा और ग्राम पंचायतों के लिए एडीओ पंचायत खटीमा प्रशासक के रूप में तैनात किए गए। इसी प्रकार सितारगंज, रुद्रपुर, गदरपुर, बाजपुर, काशीपुर और जसपुर क्षेत्र पंचायत में संबंधित एसडीएम और संबंधित ब्लाक के एडीओ पंचायत प्रशासक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासकों का खत्म हो गया था कार्यकाल
रुद्रपुर। जिले में 375 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 27 मई को समाप्त हो गया था। इसी तरह रुद्रपुर, गदरपुर, सितारगंज, खटीमा, जसपुर, बाजपुर और काशीपुर क्षेत्र पंचायतों का कार्यकाल 29 मई और जिला पंचायत अध्यक्ष का एक जून को कार्यकाल समाप्त हो गया था। इन पंचायतों में शासन की तरफ से प्रधानों, ब्लाक प्रमुखों और जिला पंचायत अध्यक्ष को ही छह माह तक प्रशासक नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें