फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए डीएम ने संभाला कार्यभार

Sat, 25 Mar 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
डीएम ने लिया चार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुद्रपुर। नए डीएम डॉ. नीरज खैरवाल ने शुक्रवार शाम कलक्ट्रेट पहुंचकर जिले का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान डीएम खैरवाल मीडिया से भी मुखातिब हुए। कहा एनएच चौड़ीकरण का घोटाले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अफसरशाही पर भी लगाम कसी जाएगी। जनसमस्याओं का निस्तारण करना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाना प्राथमिकता होगी। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा महत्वपूर्ण विभागों में काम की गति को तेज किया जाएगा। शिक्षा के स्तर पर ध्यान दिया जाएगा। सभी कर्मचारी और अधिकारी अपने कार्यों का निस्तारण समय पर करें। अवैध खनन रोकने के लिए बेहतर तालमेल के साथ टीमों का गठन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में तहसील दिवसों के माध्यम से भी जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

जिले के दूरदराज के लोगों को अपने कार्यों के जिला मुख्यालय के अधिक चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए लोगों के मूलभूत कार्यों को उन्हीं के क्षेत्रों में निपटाया जाएगा। डीएम डॉ. खैरवाल वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह मूलरूप से महेंद्रनगर हरियाणा के निवासी हैं।
विज्ञापन


वह देहरादून में एडीएम के पद से अपर सचिव स्वास्थ्य सहित रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ के भी डीएम रह चुके हैं। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रताप सिंह शाह, एडीएम प्रशासन इला गिरी, जिला सूचना अधिकारी बीसी तिवारी आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें