फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाड़े जाने से बचा लो डीएम साहब 

Wed, 31 Aug 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान में शहर को उजाड़े जाने से बचाने के लिए रुद्रपुर संघर्ष समिति के लोगों ने बुधवार को प्रभारी डीएम से मुलाकात कर राहत दिलाए जाने की मांग की। 
विज्ञापन


बीते दिनों एक संस्था द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने शहर में पूर्व में चिन्हित किए गए अतिक्रमण को हटाने के आदेश प्रशासन को दिए थे। व्यापारियों की ओर से भी इस मामले में हाईकोर्ट की शरण लिए जाने के बाद फिलहाल कुछ दिनों के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान टला हुआ है। 

अतिक्रमण अभियान की जद में आ रहे व्यापारियों को बचाने के लिए बनाई गई सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मामले को लेकर देहरादून में सीएम हरीश रावत से मुलाकात के बाद बुधवार को प्रभारी डीएम से मुलाकात कर उन्हें सीएम रावत से हुई बातचीत की जानकारी दी और ज्ञापन सौंपा। संघर्ष समिति ने प्रभारी डीएम से नगर को उजाड़ने से बचाने की मांग की । 
विज्ञापन


जिस पर प्रभारी डीएम ने कहा सीएम रावत ने मामले को लेकर पूरी जानकारी मांगी है, जिला प्रशासन व्यापारियों का पूरा पक्ष रखेगा और उन्हें उजाड़े जाने से बचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। 


प्रभारी डीएम से मिलने वालों में संघर्ष समिति के संरक्षक विधायक राजकुमार ठुकराल, पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़, संयोजक महेश बब्बर, सुरमुख सिंह विर्क, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष साहब सिंह विर्क, गुरमीत सिंह, संजय जुनेजा, हरविंदर सिंह हरजी, विजय जग्गा,  डा. रतन लाल अरोरा, नंदलाल भुड्डी, ओमप्रकाश अरोरा,पवन अग्रवाल, लखविंदर सिंह बेदी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें