फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ की लापरवाही से दिव्यांग परेशान

Thu, 16 Feb 2017 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
महा संग्राम - फोटो : self
विज्ञापन
रुद्रपुर। निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश के बावजूद यहां एक बूथ पर दिव्यांग मतदाता को परेशानी झेलनी पड़ी। दिव्यांग के लिए बूथ पर व्हील चेयर की व्यवस्था तो दूर उसकी व्हील चेयर को भी बाहर खड़ा करा दिया, जिसके चलते दिव्यांग को वोट डालने के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


 निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए हर बूथ पर विशेष व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। पिछले दिनों जिला प्रशासन ने भी मतदान में लगे कार्मिकों को बाकायदा इसके लिए ताकीद की थी। इसके बावजूद बुधवार को मुख्य बाजार में सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथ पर दिव्यांग को फजीहत उठानी पड़ी।

दोनों पैरों से दिव्यांग सलीम पुत्र गुलाम नबी व्हील चेयर से पोलिंग बूथ पर पहुंचा तो बूथ के बाहर ही उसकी व्हील चेयर को रुकवा दिया गया। यहां से तख्ते के सहारे सलीम बमुश्किल वोट डालने के लिए वोटिंग मशीन तक पहुंचा।
विज्ञापन


इस बीच वहां मतदान करने पहुंची जिला बाल्य कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. रजनीश बत्रा ने यह नजारा देख बीएलओ से दिव्यांगों के लिए कोई व्यवस्था न होने का कारण पूछा तो बीएलओ ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें इस वार्ड में किसी दिव्यांग मतदाता के होने की जानकारी नहीं थी। 

रुद्रपुर। भदईपुरा स्थित पोलिंग बूथ पर बीएलओ द्वारा लापरवाही करने की शिकायत पर आरओ पंकज उपाध्याय ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। हुआ यूं कि बीएलओ बूथ के बाहर मतदाताओं को वोटिंग में सहयोग करने के बजाय बूथ के भीतर बैठी थी, इसकी सूचना कुछ मतदाताओं ने आरओ पंकज उपाध्याय को दे दी, जिस पर आरओ ने मौके पर पहुंचकर आरओ को कड़ी फटकर लगाई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें