फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 1.30 करोड़ से बनेगी दीदी रसोई, महिलाएं को मिलेगा रोजगार

Wed, 07 Jan 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के जसपुर क्षेत्र में जल्द दीदी रसोई बनकर तैयार हो जाएगी। 1.30 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह रसोई महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

रिप योजना, सांसद निधि और जिला योजना के तहत जसपुर में पुलिस थाने के पास जिला प्रशासन दीदी रसोई बन रहा है। रसोई की खास बात ये होगी कि यहां पर स्थानीय और कुमाऊं उत्पादों से निर्मित खाना तैयार होगा।
मडुवे की रोटी, गहत और भट्ट के डुबके के साथ हर प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन ग्राहकों को खिलाए जाएंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि दीदी रसोई महिला समूह को सौंपी जाएगी। इससे महिलाएं खाना खिलाकर अपनी आजीविका को मजबूत कर सकें।
विज्ञापन

इस रसोई से हर स्वयं सहायता समूह को लाभांवित किया जाएगा। दीदी रसोई में रेस्टोरेंट के साथ कुछ दुकानें भी बनेंगी जहां पर महिलाएं हस्तनिर्मित उत्पादों और खाद्य सामग्री की बिक्री कर सकेंगी।
वर्जन
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी में शामिल एक योजना है दीदी रसोई। जसपुर में रसोई बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसे महिला स्वयं सहायता समूह चलाएंगी। -दिवेश शाशनी, सीडीओ।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें