फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढेला नदी को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त : एडीएम

Fri, 16 May 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम सभागार में मेयर के नेतृत्व में भू-व्यवसायीयों और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें व्यवसायी, पार्षद और आमजन मौजूद रहे। इस दौरान वैध, अवैध कॉलोनियों, प्लॉटों आदि की समस्याएं रखी गईं।
विज्ञापन

निगम सभागार में मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में आयोजित बैठक में मेयर ने प्रोपर्टी डीलरों और जनता की समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से अनुरोध किया कि महायोजना से पहले की पुरानी कॉलोनियों को माफ कर दिया जाए और आगे से भू-व्यवसाइयों से अनियोजित विकास नहीं करने का शपथ पत्र लिया जाए। कहा कि मास्टर प्लान में जो भी रोड प्रस्तावित हो उसे 30 फीट चौड़ी कर दें।
इस दौरान विकास प्राधिकरण के वीसी जयकिशन ने बताया कि काशीपुर के अंदर महापुरुषों के नाम पर चौराहों और गेट बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाजपुर रोड पर आरओबी के नीचे पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, ढेला किनारे बने मकानों को वैध करने की मांग पर विकास प्राधिकरण के सचिव व एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि जल्द ही ढेला नदी को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। वहां मो. अशरफ, लवीश अरोरा थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें