फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: व्यापार मंडल के सदस्यता अभियान की समय सीमा समाप्त

Fri, 16 May 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यता अभियान की बृहस्पतिवार को समय सीमा समाप्त हो गई। चुनाव कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। प्रदेश पदाधिकारियों के निर्देश के बाद ही इसकी तिथि को आगे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के मुख्य चुनाव अधिकारी राजाराम राजपूत ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की सहमति के बाद बीती 17 मार्च को स्थानीय कार्यकारिणी को भंग किया गया था। नई कार्यकारिणी के गठन तक वर्तमान अध्यक्ष तरुण गहलोत को ही संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और चुनाव संपन्न कराने के लिए 15 मई तक सदस्यता अभियान चलाने की योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे समय पूरा होने के बाद सदस्यता अभियान को रोक दिया गया। व्यापारियों की मांग है कि अभियान की तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनकी सहमति के बाद ही अभियान की तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा। बुकों की गिनती करने के बाद सोमवार को नए सदस्यों की संख्या बताई जाएगी। जून में चुनाव होना तय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें