फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस लाइन का निरीक्षण किया, अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए

Sat, 28 Sep 2024 02:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

डीजीपी अभिनव कुमार ने रुद्रपुर पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
जनसंवाद कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने रुद्रपुर पुलिस लाइन और पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीजीपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने और अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इसके बाद डीजीपी ने जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत की। डीजीपी के सामने प्रतिनिधियों ने ओवर लोडिंग, यातायात व्यवस्था, महिला अपराध और नशा जैसे मुद्दों को उठाया।

ये पढ़ें- Uttarakhand: DGP ने कुमाऊं के चार जिलों की अपराध समीक्षा की, कहा- महिला अपराधों पर सख्ती से करें कार्रवाई
विज्ञापन


किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। उन्होंने ओवरलोड वाहनों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। विधायक शिव अरोरा ने पार्किंग को बड़ी जरूरत बताया।
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने पुलिस और पब्लिक के बीच के विश्वास और संवाद को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अपराधों के मामलों में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ना ही किसी तरह का कोई हस्तक्षेप सहन किया जाएगा। नशे के बड़े कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने नशे के लती युवकों से अपराधी नहीं मरीजों का व्यवहार करने और पुलिस अधिकारी जघन्य अपराधों में ईमानदारी, निष्पक्षता और दृढ़ता से कार्य करने को कहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें