बाजपुर में निजी अस्पताल में अभिलेखों की जांच करते डिप्टी सीएमओ डा. खन्ना।
- फोटो : BAZPUR
बाजपुर। डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने टीम के साथ दो निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पांच दिन पहले सील किए गए एक निजी अस्पताल का दूसरा गेट भी सील कर दिया। स्वास्थ्य टीम की कार्रवाई से अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालक अस्पतालों को बंद करके खिसक गए।
एक अक्तूबर को डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने टीम के साथ छापा मारकर क्षेत्र के पांच निजी अस्पतालों को सील कर दिया था। शिकायत मिलने पर मंगलवार को डिप्टी सीएमओ ने दोराहा स्थित वरदान अस्पताल का निरीक्षण किया लेकिन अस्पताल की सील बंद मिली। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने इसी अस्पताल के दूसरे गेट को भी सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के आसपास मेडिकलों के शटर गिराकर संचालक खिसक गए। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वरदान अस्पताल का दूसरा गेट भी सील कर दिया है। नगर के लाइफलाइन नामक निजी अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया है जिसकी जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी।